12:30 AM -
No comments
No comments
फिर सुर्खियों में जोशी दम्पत्ति
मध्यप्रदेश कॉडर के आईएएस अधिकारी अरविन्द जोशी और टीनू जोशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आयकर कार्यवाही के दौरान इनके निवास से आकूत दौलत मिलने के बाद राज्य सरकार ने इन्हें निलंबित कर दिया है। अब हाल ही में इन्हें बर्खास्त किए जाने की सिफारिश भी केन्द्र सरकार को कर दी गई। प्रदेश के इतिहास में शायद यह पहला मामला है कि किसी आईएएस दम्पत्ति को बर्खास्त किए जाने की सिफारिश की गई हो। प्रदेश सरकार द्वारा जोशी दम्पत्ति को बर्खास्त किए जाने के बाद अब गेंद केन्द्र के पाले में है, क्योंकि अखिल भारतीय सेवा अफसरों की सेवाएं केन्द्र में होती हैं। अब निर्णय केन्द्र को ही लेना है। केन्द्र इनकी बर्खास्ती पर मोहर लगाएगा इसके बाद राज्य सरकार औपचारिक आदेश जारी करेगी।---------
0 comments:
Post a Comment